सभी ग्रेड के प्राथमिक शिक्षकों को मिले प्रोन्नति : गांधी

Updated at : 02 Mar 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
सभी ग्रेड के प्राथमिक शिक्षकों को मिले प्रोन्नति : गांधी

प्रोन्नति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से बातचीत की. जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक फेडरेशन के नेशनल काउंसलर श्याम किशोर सिंह गांधी ने जिला शिक्षा अधीक्षक श्री हेंब्रम से कहा कि सभी ग्रेड में प्रमोशन विभाग दे. ग्रेड तीन और चार की सूची प्रकाशित कराये.

विज्ञापन

जिला शिक्षा अधीक्षक से मिले सभी शिक्षक संघ के प्रतिनिधि संवाददाता, दुमका जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम से मिलने तमाम शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि पहुंचे. प्रोन्नति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से बातचीत की. जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक फेडरेशन के नेशनल काउंसलर श्याम किशोर सिंह गांधी ने जिला शिक्षा अधीक्षक श्री हेंब्रम से कहा कि सभी ग्रेड में प्रमोशन विभाग दे. ग्रेड तीन और चार की सूची प्रकाशित कराये. शिक्षक संघ को भी उसकी प्रति उपलब्ध करा दी जाये, ताकि सूची में जहां गड़बड़ी दिखे, वहां सुधार करने की पहल हो सके. डीएसइ श्री हेंब्रम ने कहा कि वे सभी ग्रेडों में प्रमोशन देने के लिए तैयार हैं. लेकिन ग्रेड 7 में प्रमोशन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रुका है. बाकी ग्रेड में प्रमोशन का कार्य काफी प्रगति पर है, जिन शिक्षकों का ग्रेडेशन लिस्ट में किसी कारण से नाम अगर छूट गया है, वे कल तक जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. जल्द शिक्षकों का प्रमोशन दिया जा सके. इस अवसर पर शिक्षक संघ के सदस्यों के द्वारा कहा गया कि शिक्षकों का वेतन प्रत्येक माह सही समय पर मिल जाना चाहिए. किसी-किसी प्रखंड में वेतन समय से नहीं मिलता है, जिससे शिक्षकों को काफी परेशानी होती है. जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा कुछ प्रखंड के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को तुरंत निर्देश दिया कि शिक्षकों का वेतन किसी भी परिस्थिति में महीने के अंतिम में दिया जाये. शिक्षक संघ ने प्रमोशन के लिए सहयोग करने का आग्रह किया. इस अवसर पर बीइइओ एस्थेर मुर्मू, मेरिला मुर्मू, रसिक बास्की, अगस्टीन हांसदा, राकेश सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola