बिहार के बक्सर के जवान ने दुमका में फांसी लगाकर की खुदकुशी

Updated at : 11 Mar 2020 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के बक्सर के जवान ने दुमका में फांसी लगाकर की खुदकुशी

police jawan of buxar district of bihar commits suicide in dumka district of jharkhand. झारखंड उपराजधानी दुमका स्थित पुलिस लाइन में एक जवान ने बुधवार (11 मार्च, 2020) को आत्महत्या कर ली. जवान ने पुलिस लाइन के बैरक में फांसी लगाकर खुदकुशी की. बिहार के बक्सर जिला के रहने वाले जवान का नाम अमर कुमार है.

विज्ञापन

दुमका : झारखंड की उपराजधानी दुमका स्थित पुलिस लाइन में एक जवान ने बुधवार (11 मार्च, 2020) को आत्महत्या कर ली. जवान ने पुलिस लाइन के बैरक में फांसी लगाकर खुदकुशी की. यह जवान बिहार के बक्सर जिला का रहने वाला था. उसका नाम अमर कुमार है.

बुधवार सुबह में नगर थाना की पुलिस को सूचना मिली कि पुलिस लाइन के बैरक में एक जवान ने खुदकुशी कर ली है. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. जवान वर्ष 2005 में पुलिस में बहाल हुआ था.

बताया जाता है कि अमर कुमार मंगलवार को अपनी फैमिली को गांव पहुंचाकर ड्यूटी पर लौटा था. उसकी तैनाती कैश वैन पर की गयी थी. बुधवार सुबह अरुण जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, तो सहकर्मी उसे ढूंढ़ते हुए पुलिस लाइन स्थित उसके बैरक में पहुंचे.

काफी देर तक आवाज देने के बाद भी घर का दरवाजा नहीं खुला, तो साथी चहारदीवारी फांदकर अंदर गया. कमरे में झांककर देखा, तो पाया कि अरुण कुमार फांसी के फंदे से झूल रहा है. सहकर्मी ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी.

वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय थाना की पुलिस को सूचित किया. थाना की पुलिस ने लाश को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. खुदकुशी के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. अमर के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गयी है.

पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर संतोष कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे खुदकुशी की सूचना मिली. मृतक के परिवारवालों को इसके बारे में बता दिया गया है. वे आ रहे हैं. उनके यहां पहुंचने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पायेगा. घटनास्थल से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन