पीएम मोदी 28 मई को चौथी बार आएंगे दुमका, विजय संकल्प सभा के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

दुमका में 28 को जनसभा करेंगे पीएम मोदी.
PM Narendra Modi News: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी संताल परगना आ रहे हैं. 28 मई को दुमका एयरपोर्ट पर जनसभा को संबोधित करेंगे.
Table of Contents
PM Narendra Modi News: संताल परगना के दुमका एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई (मंगलवार) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम तय होने के साथ ही दुमका एयरपोर्ट पर तैयारी शुरू हो गयी है.
पीएम मोदी की सभा से पहले एसपीजी ने लिया सुरक्षा का जायजा
पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर एसपीजी के अधिकारियों ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा-व्यवस्था पर बैठक की. बैठक के बाद एयरपोर्ट पर बन रहे पंडाल में आम लोगों के प्रवेश, वीआइपी प्रवेश द्वार सहित अन्य चीजों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये.
दुमका एयरपोर्ट पर जोर-शोर से चल रहा जर्मन हैंगर लगाने का काम
कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर लगाने के लिए दुमका एयरपोर्ट पर ट्रकों से सामान उतारे जा चुके हैं. पंडाल निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. जमीन को समतल करने, घास कटवाने के लिए जेसीबी आदि का इस्तेमाल किया गया.
जामा के मधुबन और लिट्टीपाड़ा में तय हो रहा था कार्यक्रम
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा पहले दुमका के जामा के मधुबन में, फिर राजमहल संसदीय क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा में तय हुआ था. लेकिन, बाद में तय हुआ कि पीएम का कार्यक्रम दुमका में ही होगा.
पहले 3 बार दुमका आ चुके हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
यह चौथा मौका होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुमका पहुंचेंगे. इसके पहले दो बार वे चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए और एक बार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को लांच करने के लिए यहां आ चुके हैं. उनकी दो सभाएं इसी एयरपोर्ट में और एक सभा बासुकिनाथ मैदान में हुई थी.
पीएम मोदी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुमका आगमन को लेकर मसलिया मंडल एवं बसमत्ता मंडल में कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई. बसमत्ता मंडल अध्यक्ष नरेश चंद्र मंडल एवं मसलिया मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांडी की अध्यक्षता में बैठक की गयी. प्रभारी के रूप में दिनेश दत्ता एवं गुंजन मरांडी बैठक में मौजूद रहे.
भाजपा कार्यकर्ताओं को दी पीएम मोदी के कार्यक्रम की जानकारी
बैठक में 28 मई को दुमका हवाई अड्डा पर होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गयी. दत्ता ने कहा कि पूर्वी मंडल से डेढ़ हजार लोग शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में अधिक से अधिक लोगों को ले जाने की कार्यकर्ताओं से अपील की.
इसे भी पढ़ें
PM Modi in Jharkhand: घाटशिला में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा, उमड़ा सैलाब
पीएम मोदी आज झारखंड में, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, 19 IPS समेत इतने अफसर तैनात
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




