पेंशनर समाज की बैठक में संगठन मजबूती पर दिया जोर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2024 8:38 PM
बैठक में सदस्यों को जागरूक करते हुए प्रखंड प्रखंड सचिव पोरेश चंद्र साहा बताया कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के लिए हमारे क्षेत्र में एक जून मतदान होना है
शिकारीपाड़ा. प्लस टू उच्च विद्यालय शिकारीपाड़ा के परिसर में पेंशनर समाज की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. इसमें एक जून को होने वाली लोकसभा चुनाव व संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गयी. संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाकर प्रखंड के सभी पेंशनरों को संगठन के सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में सदस्यों को जागरूक करते हुए प्रखंड प्रखंड सचिव पोरेश चंद्र साहा बताया कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के लिए हमारे क्षेत्र में एक जून मतदान होना है. उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों से मतदान के दिन बूथ में जाकर मतदान करने व अपने परिवार तथा पास पड़ोस के मतदाताओं मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाये. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष व सचिव के अलावा बसंत साहा, जय नाथ रजक, हाकिम अंसारी, नागेंद्रनाथ सहाय, शंभूनाथ सिंह, प्रमिला मुर्मू, सुसन्ना हेंब्रम, दीप्तिरानी पाल, संझाली हांसदा, मानको मुर्मू, सुहागिनी हेंब्रम, शांतिलता हांसदा, सालोमी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










