पाकुड़ डीसी ने मां मौलिक्षा का किया दर्शन

Updated:
विज्ञापन
पाकुड़ डीसी ने मां मौलिक्षा का किया दर्शन

मलूटी में टेराकोटा से बने मंदिरों का लिया जायजा

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा. मां मौलिक्षा देवी की दर्शन करने पाकुड़ के उपायुक्त मनीष कुमार रविवार को मलूटी पहुंचे. परिजनों के साथ मां मौलिक्षा की पूजा कर सुख व शांति की कामना की. पुरोहित विश्वपति चटर्जी ने मंत्रोच्चार के साथ मां की पूजा कराये. दर्शन पूजन के बाद उपायुक्त ने मां मौलिक्षा मंदिर के संबंध में जानकारी प्राप्त की. मलूटी स्थित ऐतिहासिक टेराकोटा मंदिरों का अवलोकन किया. इस क्रम में राजा बाज बसंत व उनके वंशजों द्वारा निर्मित टेराकोटा मंदिरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की. मौके पर बीडीओ एजाज आलम, सीओ कपिलदेव ठाकुर व बबलू चटर्जी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola