ePaper

12 मई को संताल आदिवासियाें का आयोजित होगा धर्म सम्मेलन

Updated at : 18 Apr 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
12 मई को संताल आदिवासियाें का आयोजित होगा धर्म सम्मेलन

दिसोम मांझी थान दुमका में दिसोम मांझी बीनीलाल टुडू की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें अगले माह 12 मई सोमवार को होने वाला 'धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम' के सफल आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

धर्म गुरु सोमाय किस्कू, संताली कलाकार सिंगराय सोरेन व लांगतिति किस्कू करेंगे शिरकत संवाददाता, दुमका दिसोम मांझी थान दुमका में दिसोम मांझी बीनीलाल टुडू की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें अगले माह 12 मई सोमवार को होने वाला ””धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम”” के सफल आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया. दिसोम मांझी श्री टुडू ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम से संतालों की धार्मिक, सांस्कृतिक संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से बताया जायेगा. कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध धर्म गुरु सोमाय किस्कू, संताली कलाकार सिंगराय सोरेन, लांगतिति किस्कू, कल्पना हांसदा, बनाम राजा नारायण टुडू समेत आदि शामिल होंगे. उन्होंने सभी मरांग बुरू अनुयायियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. अमर मरांडी ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पड़ोसी राज्य से भी मरांग बुरू अनुयायी आयेंगे. धर्म सम्मेलन में सृष्टि के उत्पति, संतालों का उद्धव और विकास समेत धार्मिक परंपराओं के बारे में विस्तार से बताया जायेगा. मौके पर निखिल मुर्मू, अनूपलाल सोरेन, लैंड मुर्मू, निलेश हांसदा, बाबूधन किस्कू, राकेश मरांडी, संदीप मुर्मू, शिवकांत मुर्मू, लव किशोर टुडू, पिंकी किस्कू, अल्बिना किस्कू, सुनील मरांडी, प्रेम हांसदा, साहेबराव किस्कू, बसंत टुडू, जोसेफ टुडू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola