हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

आयुक्त कार्यालय के सामने जन पुस्तकालय के पास रविवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा 62 साल का आशुतोष चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
दुमका. आयुक्त कार्यालय के सामने जन पुस्तकालय के पास रविवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा 62 साल का आशुतोष चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये थे. नगर थाना की पुलिस ने इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे उनकी मौत हो गयी. भांजे अभिषेक झा का बयान लेने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. भांजे ने बताया कि मामा आशुतोष शहर के मोरटंगा रोड में अकेले रहते हैं. शाम को फोन कर बताया कि साले यानी पापा मणिकांत झा से मिलने के लिए एलआइसी काॅलोनी आ रहे हैं. बाद में नगर थाना की पुलिस ने खबर दी कि आशुतोष किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गये हैं. अस्पताल जाकर देखा तो उनका इलाज चल रहा था. सोमवार की दोपहर उनकी मौत हो गयी. नगर थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि अभी पूरी टीम के साथ जामा में हैं. सड़क हादसे में मौत की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना को आवेदन मिला है. नयी धारा के तहत मामला दर्ज किया जायेगा, जिस जगह पर हादसा हुआ है. वहां की वीडियोग्राफी कराकर साक्ष्य एकत्र किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




