वन महोत्सव के तहत एनएसएस ने किया पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन
वन महोत्सव के तहत एनएसएस ने किया पौधरोपण

मोचीपाड़ा में स्वयंसेवकों ने पौधरोपण किया. वन महोत्सव के उपलक्ष में स्वयंसेवकों ने औषधीय पौधे व फलदार पौधा लगाया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर वन महोत्सव के उपलक्ष में एमजी कॉलेज के एनएसएस इकाइ दो की ओर से कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ स्वर्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में काॅलेज परिसर तथा गोद लिये मोचीपाड़ा में स्वयंसेवकों ने पौधरोपण किया. वन महोत्सव के उपलक्ष में स्वयंसेवकों ने औषधीय पौधे व फलदार पौधा लगाया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सिंह ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी लोगों को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए. पेड़ की सुरक्षा करना भी चाहिए. मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रो नव कुमार पाल, आइक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर प्रो आबीद रजा, डॉ हिमांशु कुमार सिंह, डॉ प्रशांत पातर, प्रो आशीष कुमार मंडल, संजीत सरकार, तिथि मंडल, भवानी कुमारी, आशा मरांडी, बीटी हांसदा, मार्शिला मुर्मू, अंजिका सोरेन, टेरेसा सोरेन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola