26 को विधायक जयराम महतो जामताड़ा में, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
26 को विधायक जयराम महतो जामताड़ा में, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

26 को विधायक जयराम महतो जामताड़ा में, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जामताड़ा के गांधी मैदान में संपन्न हुई. बैठक में 26 अप्रैल को डुमरी विधायक एवं केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के संथाल परगना दौरे की तैयारियों पर चर्चा की गई. विधायक मिहिजाम नगर के कुर्मीपाड़ा स्थित वॉइस फाउंडेशन में छात्रों के कार्यक्रम में शामिल होंगे. बैठक में संगठन की मजबूती, जिला कार्यालय के उद्घाटन और नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर भी विचार किया गया. वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं, किसानों व छात्रों को जोड़ने पर जोर दिया. बैठक में जेएलकेएम के केंद्रीय महामंत्री बबलू कुमार, जिला सचिव अशोक घोष, ब्रजेश राउत, उपाध्यक्ष विजय मंडल, जिला महामंत्री भीम बाउरी, संगठन सचिव राजा अंसारी, युवा मोर्चा के केंद्रीय संगठन मंत्री आकाश यादव, नाला प्रखंड अध्यक्ष विकास महतो, सचिव बाबूलाल मिर्धा, उपाध्यक्ष बैजूनाथ घोष, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष बरकत अंसारी, जामताड़ा प्रखंड सचिव राजेश महतो, करमाटांड प्रखंड सचिव किशोर मंडल, मीडिया प्रभारी राजेश भंडारी, रामचंद्र महतो, रफीक अंसारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola