शरारती तत्वों ने गेहूं के खेत में लगायी आग, हजारों की क्षति

Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 03 Apr 2025 11:27 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर पर लखनपुर की घटना

विज्ञापन

रामगढ़. प्रखंड मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर पर लखनपुर में शरारती तत्वों ने गेहूं के खेतों में आग लगा दी है. इसमें हजारों रुपये की फसल जल गयी है. लखनपुर गांव में नदी किनारे खेतों में गेहूं लगी थी. 8-10 दिनों में गेहूं की फसल कटाई के योग्य हो जाती. गेहूं की अच्छी फसल से गेहूं उत्पादक किसान वर्ष के लिए आवश्यकता के अनुरूप गेहूं रखकर शेष गेहूं बाजार में बेच देते हैं, जिससे उन्हें अच्छी आय होती है. कई किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. आग से लगभग 50 क्विंटल गेहूं जलने का अनुमान है. किसानों ने पंपसेट आग पर काबू पाया. वरना नुकसान अधिक हो जाता. पीड़ितों ने अंचल प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola