लोहरदगा ने गुमला को 146 रनों से किया पराजित

Updated at : 24 Feb 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा ने गुमला को 146 रनों से किया पराजित

एटीम क्रिकेट स्टेडियम में राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में लोहरदगा ने गुमला को 146 रनों से पराजित किया.

विज्ञापन

इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट सुमित उरांव ने लगायी हैट्रिक संवाददाता, दुमका एटीम क्रिकेट स्टेडियम में राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में लोहरदगा ने गुमला को 146 रनों से पराजित किया. सोमवार सुबह गुमला के कप्तान यमुना कुमार झा ने टॉस जीता. पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. लोहरदगा टीम निर्धारित 50 ओवर के खेल में 34.01 ओवर में 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. लोहरदगा से सर्वाधिक 59 रन कप्तान रोनित आर्यन ने बनाया, जबकि सुमित उरांव ने 30 रनों का योगदान दिया. हिमांशु रंजन कुमार ने 22 रनों की पारी खेली. गुमला से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक कुमार चौधरी ने 10 ओवर में 55 रन देकर चार विकेट प्राप्त किया, जबकि गौरव कुमार और अभय कुमार हर्ष को दो-दो विकेट मिले. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुमला की पूरी टीम 21.3 ओवर में 62 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. गुमला से कप्तान यमुना कुमार झा के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका. लोहरदगा से गेंदबाजी करते हुए सुमित उरांव ने 2.3 ओवरों में आठ रन देकर चार खिलाड़ियों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया, जिसमें शानदार हैट्रिक विकेट भी था. आदित्य कुमार झा ने आठ ओवर में चार मेडन देते हुए 17 रन खर्च किया. तीन खिलाड़ियों को आउट किया. तुषार मुदगल को भी दो सफलता प्राप्त हुई, जबकि जतिन कुमार पांडेय को एक विकेट मिला. सुमित उरांव को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अमित रंगराजन ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया. इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola