रानीबहाल में गरीबों से कृषि ऋण माफी करा देने के नाम ठगी

Updated at : 15 May 2024 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
रानीबहाल में गरीबों से कृषि ऋण माफी करा देने के नाम ठगी

सुखाड़ राहत के तहत मुआवजा दिला देने के नाम पर दो सौ से तीन सौ रुपए की दर से भोले भाले ग्रामीणों से वसूल किया

विज्ञापन

रानीश्वर. सदर प्रखंड के रानीबहाल में गरीबों से कृषि ऋण माफी करा देने, सुखाड़ राहत का राशि दिला देने के नाम पर गांव के ही एक युवक पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक युवक बैंक से लिए गए केसीसी ऋण माफी करा देने तथा सुखाड़ राहत के तहत मुआवजा दिला देने के नाम पर दो सौ से तीन सौ रुपए की दर से भोले भाले ग्रामीणों से वसूल किया है. वसूली का सिलसिला जारी है. हालांकि पैसे दिए जाने के बावजूद ग्रामीणों का काम नहीं होने पर ग्रामीण उस युवक के विरुद्ध गोलबंद होना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि रानीबहाल दुमका प्रखंड के अंतिम छोर पर स्थित होने तथा जिला व प्रखंड मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूरी पर होने के कारण साधारण लोग प्रखंड व जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाते हैं और बिचौलिए के भरोसे रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola