ePaper

गोपीकांदर में करमा पर्व का उल्लास

Updated at : 03 Sep 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
गोपीकांदर में करमा पर्व का उल्लास

गोपीकांदर प्रखंड के विभिन्न मोहल्लों में कर्मा पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने उपवास रखकर फूलों से जावा डाली सजाई और नए वस्त्र पहनकर जावा नृत्य करते हुए परिक्रमा की। शाम को गोपीकांदर काली मंदिर परागण स्थित अखरा में करम डाली स्थापित कर करम गोसाईं की पूजा की गई, जहां बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। तिरुपतिया नदी घाट पर बालू में विभिन्न पकवान अर्पित किए गए। बहनें रोज़ आंगन में जावा डाली को बांस की डलिया में स्थापित कर उसके चारों ओर नृत्य और गीत गाते हुए उसे जगाती हैं, जिससे पौधे बढ़ते हैं और मनमोहक दृश्य बनता है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर. गोपीकांदर प्रखंड के विभिन्न मोहल्लों में कर्मा पर्व धूमधाम से मनाया गया. बुधवार को बहनों ने दिन भर उपवास रखा और फूलों से जावा डाली सजाकर अखरा में स्थापित की. नए वस्त्र पहनकर उन्होंने जावा नृत्य के साथ परिक्रमा की. शाम को गोपीकांदर काली मंदिर परागण स्थित अखरा में करम डाली स्थापित कर करम गोसाईं की पूजा की गई, जिसमें बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की. तिरुपतिया नदी घाट पर बालू में कुर्थी, जौ, चना, बरई, घांघरा और पुआ पकवान आदि चढ़ाए गए. बांस की डलिया में जावा डाली को लाकर प्रतिदिन आंगन में स्थापित कर बहनें उसके चारों ओर नृत्य और गीत गाकर उसे जगाती हैं. इस दौरान पौधे बड़े हो जाते हैं, जो मनमोहक लगते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola