ePaper

मैजिक के धक्के से झामुमो नेता का पैर टूटा, पत्नी भी घायल

Updated at : 06 Jan 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
मैजिक के धक्के से झामुमो नेता का पैर टूटा, पत्नी भी घायल

दुमका-लकड़जोरिया बाईपास मार्ग पर मनकाचक के पास हादसा

विज्ञापन

जामा. जामा थाना अन्तर्गत दुमका-लकड़जोरिया बाईपास मार्ग पर मनकाचक के पास सोमवार को झामुमो नेता बिशु टुडू मैजिक वाहन की चपेट में आने से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार झामुमो नेता अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने घर मुर्गाबनी सुखबारी से दुमका जा रहे थे. जैसे ही बाइक सवार मुख्य बायपास रोड पर आया कि तेज रफ्तार से आ रही मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी. बाइक सवार दोनों पति पत्नी घायल हो गये. एएसआई वीरेद्र यादव ने एंबुलेंस से पीजेएमसीएच भेज दिया. चालक सहित वाहन को जब्त कर थाना ले आया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola