अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विशेष रक्तदान शिविर, 12 से जागरूकता अभियान
बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण. | Prabhat Khabar Network
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दुमका में 12 अगस्त से रक्तदान जागरूकता अभियान शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाई हैं।
दुमका: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त को दुमका में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. इसके साथ 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक विशेष रक्तदान जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय में डॉ सुशांतो मांझी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में रक्त संग्रह बढ़ाने, नियमित शिविर आयोजित करने और अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं को अभियान से जोड़ने पर चर्चा हुई.
कॉलेजों के एनएसएस विद्यार्थियों, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया. जिले के निजी अस्पतालों और पंजीकृत निजी ब्लड बैंक को भी रक्त संग्रह का लक्ष्य देने की बात कही गयी.
दुमका के लिए वार्षिक ब्लड डोनेशन कैलेंडर तैयार करने तथा रक्त संग्रह की रिपोर्ट झारखंड रक्त अधिकोष पोर्टल पर अपडेट कराने का निर्णय लिया गया. प्रखंड स्तर पर प्रत्येक माह दो बार रक्तदान शिविर आयोजित करने की योजना भी बनायी गयी. स्वास्थ्यकर्मियों से 12 अगस्त के शिविर में भाग लेने की अपील की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










