ePaper

दुर्घटना संभावित ब्लाइंड मोड़ पर कन्वेक्स मिरर लगायें : डीसी

Updated at : 30 Oct 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना संभावित ब्लाइंड मोड़ पर कन्वेक्स मिरर लगायें : डीसी

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हादसों में कमी लाने पर दिया जोर संवाददाता, दुमका सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसमें उपायुक्त ने पिछली बैठक में दिये गये निदेशों के अनुपालन की समीक्षा की. अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. स्पष्ट निर्देश दिया कि जो भी वाहन सरिया लेकर चलते हैं, उनके सरिया के अंतिम छोर पर लाल कपड़ा अवश्य बंधा हो, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे. उपायुक्त ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि यदि कोई वाहन बिना लाल कपड़े के सरिया लेकर चलते पाये जाते हैं, तो ऐसे वाहनों को तत्काल जब्त (सीज) किया जाये. बैठक में उपायुक्त ने दुमका–पाकुड़ मुख्य मार्ग व पुसारो से फूलो-झानो चौक तक क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं ब्लाइंड टर्न्स पर कन्वेक्स मिरर लगाना सुनिश्चित किया जाये. साथ ही सभी प्रमुख सड़कों पर बने पोर्ट होल्स को चिह्नित कर उनकी मरम्मत करायी जाये. उपायुक्त ने हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया पूरी कर आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी को भेजें. बैठक में जानकारी दी गयी कि वाहन जांच अभियान के माध्यम से सितंबर में कुल ₹15 लाख 43 हजार रुपये का राजस्व संकलित किया गया है. उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच करें. नियम उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई सुनिश्चित करें. विद्यालयों के वाहनों की सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी स्कूल बसों की जांच की जाये कि उनका परिचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो रहा है या नहीं. स्कूल बसों की खिड़कियों में लगे ग्रिल बैठक में बताया गया कि अब तक 16 विद्यालयों की बसों की जांच की जा चुकी है. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी विद्यालय बसों का रंग पीला होना अनिवार्य है. साथ ही एक माह के भीतर सभी स्कूल बसों की खिड़कियों पर ग्रिल लगाई जाये, ताकि बच्चों की यात्रा पूर्णतः सुरक्षित हो सके. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्दिष्ट अवधि में यदि बसों पर ग्रिल नहीं लगायी जाती है, तो ऐसे वाहनों का परिचालन रोक दिया जायेगा. बैठक में सहायक समाहर्ता नाजिश उमर अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, एसडीपीओ विजय कुमार महतो, डीएसपी मुख्यालय इकुड़ डुंगडुंग, प्रशिक्षु डीएसपी आकाश भारद्वाज, समिति के सदस्य अरुण सिंह, मनोज घोष, मुश्ताक अली आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola