रबी खेती की उन्नत तकनीक की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
रबी खेती की उन्नत तकनीक की दी गयी जानकारी

इस अवसर पर दुमका जिला के सभी प्रखंडों से आये कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

कृषक-वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम में बीजोपचार के बताये गये फायदे संवाददाता, दुमका दुमका में आत्मा के परियोजना निदेशक सह जिला कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में कृषक–वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका मुख्य विषय रबी फसल की आधुनिक खेती च प्रबंधन था. इस अवसर पर दुमका जिला के सभी प्रखंडों से आये कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान अमृत कुमार झा, वरीय वैज्ञानिक डॉ बीके महतो, वरीय वैज्ञानिक भूषण कुमार सिंह, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र दुमका के सह निदेशक एके साहा एवं वरीय वैज्ञानिक शैलेंद्र मोहन उपस्थित थे. वैज्ञानिकों ने रबी फसलों की उन्नत तकनीकों पर विस्तृत जानकारी किसानों को दी. बीजोपचार की अनिवार्यता पर विशेष बल दिया गया. ताकि फसलों में होने वाली संभावित क्षति को कम किया जा सके. धान फसल में वर्तमान समय में फैल रहे रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपायों की जानकारी भी किसानों को दी गयी. इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी राजेंद्र कुमार द्वारा उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उनके लाभ से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola