हाइवा ने बाइक में मारा धक्का, महिला की मौत, बेटा व पतोहू घायल

Updated at : 29 Jan 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवा ने बाइक में मारा धक्का, महिला की मौत, बेटा व पतोहू घायल

हाइवा ने बाइक में मारा धक्का, महिला की मौत, बेटा व पतोहू घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कांटा झरना के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये. हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार से आ रहे एक बोल्डर लदी हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में रांगा मिशन गांव निवासी पलियन टुडू (55) की मौके पर ही मौत हो गयी. बाइक पर सवार मृतका की पतोहू ममिता चौड़े को कमर में चोट आयी है, जबकि पलियन के बेटे जोसेफ मुर्मू का पैर टूट गया. हादसे के बाद हाइवा का चालक वाहन सहित फरार होने में सफल रहा, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भागते हुए वाहन को जब्त कर लिया और उसे थाना परिसर ले आई. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दुमका रेफर कर दिया गया. ममिता चौड़े ने बताया कि वह पति के साथ बाइक से अपनी सास को लेकर काठीकुंड अस्पताल इलाज कराने जा रहे थे. इसी दौरान कांटा झरना के पास पीछे से तेज गति से आ रही हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पलियन टुडू का सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है. वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है. गोपीकांदर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है. गोविंदपुर-साहिबगंज एसएच पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा को लेकर एक गंभीर सवाल खड़ा करती है. प्रशासन को ऐसे वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. ———————————– गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कांटा झरना के पास की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola