हाइवा के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

दुमका-पाकुड़ पथ पर मंझियारा गांव के पास की घटना
दुमका नगर. दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझियारा गांव के पास हाईवा के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक तूफान अंसारी(18) काठीकुंड थाना क्षेत्र के मधुवन गांव का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई लालबाबू अंसारी(18) के साथ बाइक से दुमका आया था. जहां से लौटने के दौरान मंझियारा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही हाईवा की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल तूफान अंसारी की मौत हो गयी. वहीं लालबाबू अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घायल की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




