तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

ट्रैक्टर चालक गढ़द्वारा गांव से ढलाई कटर मशीन लोड कर हथियापाथर जा रहा था.इसी दौरान गढ़द्वारा स्कूल के पास तीखे मोड़ पर ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया. ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

दुखद. टोंगरा थाना क्षेत्र में गढ़द्वारा स्कूल के पास हुई घटना प्रतिनिधि, मसलिया टोंगरा थाना क्षेत्र में गढ़द्वारा स्कूल के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक गढ़द्वारा गांव से ढलाई कटर मशीन लोड कर हथियापाथर जा रहा था.इसी दौरान गढ़द्वारा स्कूल के पास तीखे मोड़ पर ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया. ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसकी सूचना पाकर टोंगरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज भेज दिया. चालक की पहचान विजय किस्कू (27) हथियापाथर गांव के निवासी के रूप में हुई है. वह कुछ दिनों से हथियापाथर के शख्स का ट्रैक्टर (जेएच 04 जे 6499) चला रहा था. चालक घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. परिवार में पत्नी, माता-पिता हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई राजकुमार किस्कू ने आवेदन दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola