गोपीकांदर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, ध्वजारोहण का समय निर्धारित

Updated:
विज्ञापन

*प्रखंड कार्यालय में बीडीओ व प्रमुख की अध्यक्षता में ध्वजारोहण के समय निर्धारित किया.* | Prabhat Khabar Network

गोपीकांदर में 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी। प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के लिए समय-सारणी जारी, प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश।

विज्ञापन

गोपीकांदर: गोपीकांदर प्रखंड में 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं अर्धसरकारी कार्यालयों, अस्पताल, बैंक, पंचायत सचिवालय समेत अन्य संस्थानों में ध्वजारोहण के लिए समय निर्धारित किया गया है.

इस संबंध में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने संबंधित अधिकारियों एवं संस्था प्रमुखों के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मरसिलता मरांडी ने की.

बैठक में सभी संस्थानों में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कराने और राष्ट्रीय पर्व के प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में समयबद्धता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए. निर्धारित समय पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 8:30 बजे प्रखंड प्रमुख मरसिलता मरांडी ध्वजारोहण करेंगी. इसके बाद प्रखंड संसाधन संकुल कार्यालय में 8:45 बजे, गोपीकांदर थाना में 9 बजे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9:16 बजे ध्वजारोहण होगा. इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के अन्य सरकारी कार्यालयों, पंचायत सचिवालयों, बैंकों एवं संस्थानों में भी प्रशासन द्वारा निर्धारित समय के अनुसार ध्वजारोहण किया जाएगा.

प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों एवं संस्था प्रमुखों को निर्धारित समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रम व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सकें.

बैठक में प्रखंड लिपिक सुनील कुमार मंडल, महिला पर्यवेक्षिका बोबी कुमारी, एएसआई मनोज सोरेन, राजस्व उप निरीक्षक सुधांशु सुधाकर झा, पीटर सोरेन, पुष्पलता मुर्मू, ओड़मो पंचायत सचिव रोबिन हेंब्रम, जनसेवक विशाल कुमार, आनंद कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola