दुमका में पहली बार शुरू हुई CLAT की तैयारी, सीपी-दुमका ने लॉन्च किया नया कोर्स
कार्यक्रम में उपस्थित सीपी दुमका के छात्र एवं प्रबंधन से जुड़े लोग. | Prabhat Khabar Network
दुमका के छात्रों के लिए अच्छी खबर, सीपी-दुमका ने CLAT की तैयारी के लिए नया कोर्स लॉन्च किया। अब कानून के क्षेत्र में करियर बनाना होगा और भी आसान।
दुमका: दुमका के विद्यार्थियों को कानून के क्षेत्र में बेहतर करियर के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शिक्षण संस्थान सीपी-दुमका ने CLAT (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) कोर्स शुरू किया है. कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक इंजीनियर राकेश रोशन, विनीता रोशन, शिक्षक, विषय विशेषज्ञ और विद्यार्थी मौजूद रहे. विशेषज्ञों ने CLAT की उपयोगिता और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLU) में प्रवेश के बाद कानून के क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी दी.
बताया गया कि कानून की पढ़ाई के बाद न्यायपालिका, कॉरपोरेट सेक्टर, लीगल एडवाइजरी और सिविल सर्विसेज सहित कई क्षेत्रों में अवसर मिलते हैं. संस्थान ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लगातार नए पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
इस वर्ष संस्थान के चार विद्यार्थियों ने NEET और पांच ने JEE में सफलता हासिल की है. अब CLAT की तैयारी स्थानीय स्तर पर शुरू होने से दुमका और आसपास के विद्यार्थियों को दूसरे शहरों का रुख कम करना पड़ेगा. संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देने की प्रतिबद्धता जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










