रानीश्वर के सभी बूथों पर SIR 2026 का विशेष कैंप, 541 फार्म-6 और 92 फार्म-8 आवेदन मिले
कस्तूरबा स्कूल में जागरुक करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
रानीश्वर में एसआईआर 2026 के तहत आयोजित मतदाता विशेष कैंप का बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया और छात्रों को जागरूक किया।
रानीश्वर: एस आई आर 2026 के तहत शनिवार को प्रखंड के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया. इन कैंपों के माध्यम से योग्य नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए फार्म 6 तथा मतदाता पहचान पत्र में त्रुटि सुधार करने में तथा एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरित करने के लिए फार्म 8 प्राप्त किया जा रहा है.
इसी क्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा मतदान केंद्र संख्या 265,267 व 268 का औचक निरीक्षण किया गया.उक्त मतदान केंद्रों पर बीएलओ के द्वारा फार्म 6 व 8 प्राप्त कर आनलाइन किया जा रहा है. अभी तक मतदान केंद्रों में 541 फार्म 6 व फार्म 92 फार्म 8 आवेदन प्राप्त किया गया. जिसकी आनलाइन जांच किया जा रहा है.
इसके अलावा बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा कस्तूरबा गांधी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. उक्त स्कूल में कक्षा 11 वीं व 12 वीं के छात्राओं को जानकारी दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By साधन सेन
वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










