बासुकिनाथ में 205 किलो फंगस लगा पेड़ा नष्ट, दुकानदारों पर जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

बासुकिनाथ में फंगस लगा पेड़ा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रावणी मेला के दौरान बासुकिनाथ में फूड सेफ्टी टीम ने छापेमारी कर 205 किलो फंगस लगा पेड़ा नष्ट किया और लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ

विज्ञापन

श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बासुकिनाथ में फूड सेफ्टी टीम ने सघन जांच अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान 205 किलोग्राम फंगस लगा पेड़ा बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया. वहीं, खाद्य पदार्थों के रख-रखाव और साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर संबंधित कारोबारियों पर कुल 3,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया.

स्वच्छता व्यवस्था का भी आकलन किया गया

उपायुक्त के निर्देश पर फूड सेफ्टी टीम ने सीकर गेट, सब्जी बाजार चौक और नागनाथ चौक स्थित पेड़ा दुकानों एवं होटलों समेत 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटीएल) के माध्यम से पेड़ा, दही, तेल, हल्दी, सब्जी और सेव सहित 46 खाद्य नमूनों की मौके पर जांच की गयी. निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री के भंडारण, गुणवत्ता और दुकानों में स्वच्छता व्यवस्था का भी आकलन किया गया.

ये भी पढ़ें- JSSC ने जारी किया झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024 का प्रोविजनल मॉडल आंसर, 11 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्ति

अभियान लगातार जारी रहेगा

फूड सेफ्टी टीम ने कारोबारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. खराब या फंगस लगी खाद्य सामग्री बेचने, खाद्य पदार्थ खुले में रखने अथवा दुकानों में गंदगी मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जायेगी. अधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा. जांच अभियान में एफएसओ अंजना रानी मिंज, एफएसओ सुबीर रंजन, एफएसओ डेजी नीलिमा तिग्गा, जरमुंडी थाना पुलिस, जूनियर एनालिस्ट पंकज कुमार तथा लैब अटेंडेंट सुधांश कुमार मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola