लगातार बारिश से नदियों में उफान, खेतों में भरा पानी; धान रोपनी में आई तेजी

Updated:
विज्ञापन

मयुराक्षी नदी का बढ़ा जलस्तर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारी बारिश के कारण मयुराक्षी नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे किसानों ने धान की रोपनी तेज कर दी है. क्षेत्र में जलभराव और कीचड़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है.

विज्ञापन

दुमकाः रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश का असर अब साफ दिखने लगा है. लगातार बारिश के कारण मयुराक्षी समेत क्षेत्र की अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जबकि छोटी नदियां भी उफान पर हैं. खेतों में पानी भर जाने से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है.

विज्ञापन

पानी में डूब गई रोपी गई धान की फसल

बारिश के कारण जिन किसानों ने अब तक धान रोपनी शुरू नहीं की थी, उन्होंने भी तेजी से खेतों में काम शुरू कर दिया है. पर्याप्त पानी मिलने से किसानों में धान रोपनी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. हालांकि, निचले इलाकों में पहले से रोपी गई धान की फसल पानी में डूब गई है, जिससे किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है.

आवागमन में लोगों हो रही परेशानी

मसानजोर स्थित केंद्रीय जल आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह तक क्षेत्र में 54.04 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. लगातार बारिश से ग्रामीण इलाकों की कच्ची सड़कों पर कीचड़ फैल गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के कारण नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर पर लोगों की नजर बनी हुई है. प्रशासन भी स्थिति पर नजर रख रहा है.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा में जंगली हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला; घर किया क्षतिग्रस्त

ये भी पढ़ें- धनबाद में चोर को पकड़ने के बाद पुलिस टीम पर हमला, भूली ओपी के SI हरिप्रकाश मिश्रा घायल




आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola