जांच टीम पहुंची तो धड़ाधड़ गिरे खाद दुकानों के शटर, हंसडीहा में चला ‘बंद-बंद’ का खेल

Updated:
विज्ञापन

खाद कारोबारियों को जांच करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कृषि विभाग की टीम ने एमआरपी से ज़्यादा कीमत पर खाद बेचने की शिकायत पर हंसडीहा की खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया. जांच दल को देखते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए. नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हंसडीहा. एमआरपी से अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायत पर रविवार को हंसडीहा बाजार में कृषि विभाग की टीम ने कई खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया. जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम में अंचल अधिकारी सह बीडीओ राहुल कुमार सानू भी शामिल थे.

विज्ञापन
खाद कारोबारियों को जांच करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
खाद कारोबारियों को जांच करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

स्टॉक से बिक्री रजिस्टर तक खंगाला

टीम ने हटिया रोड स्थित कुशवाहा बीज भंडार और नवीन इंटरप्राइजेज में खाद-बीज के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया. बिक्री रजिस्टर, उपलब्ध स्टॉक और खाद की बिक्री दर की भी जांच की गई. अधिकारियों ने दुकानदारों से किसानों को खाद की उपलब्धता और निर्धारित दर पर बिक्री से संबंधित जानकारी ली.

अनियमितता पर मांगा गया स्पष्टीकरण

जांच के दौरान दोनों दुकानों पर खाद-बीज निर्धारित दर पर बेचने की बात सामने आई. हालांकि, निरीक्षण में कुछ अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है. टीम ने खाद-बीज के नमूने भी लिए, जिन्हें गुणवत्ता जांच के लिए भेजा जाएगा.

टीम पहुंची तो कई दुकानों के शटर गिरे

कृषि विभाग की टीम के हंसडीहा पहुंचने की खबर फैलते ही कई खाद-बीज दुकानों के शटर गिर गए. कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से हट गए. इससे बाजार में कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही.

गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई

अधिकारियों ने कहा कि खाद की बिक्री निर्धारित दर और विभागीय नियमों के अनुसार करना अनिवार्य है. किसानों से अधिक कीमत वसूलने, कालाबाजारी या अन्य अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. विभाग की ओर से खाद-बीज दुकानों की औचक जांच आगे भी जारी रखने की बात कही गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola