धनबाद में चोर को पकड़ने के बाद पुलिस टीम पर हमला, भूली ओपी के SI हरिप्रकाश मिश्रा घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल एसआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र में पुलिस पर हुए हमले में सब-इंस्पेक्टर हरिप्रकाश मिश्रा घायल हो गए हैं. यह घटना तब हुई जब पुलिस की टीम गश्ती के दौरान एक संदिग्ध चोर को पकड़ने पहुंची थी. घायल एसआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

विक्की प्रसाद की रिपोर्ट

विज्ञापन

धनबाद: जिले के भूली ओपी क्षेत्र में गश्ती के दौरान संदिग्ध चोरों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला हुआ है जिसमें भूली ओपी में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर (एसआई) हरिप्रकाश मिश्रा घायल हो गए है घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है पुलिस की टीम ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

पुलिस पर आरोपितों ने अचानक किया हमला

घटना की जानकारी देते हुए घायल एसआई हरिप्रकाश मिश्रा ने बताया कि वह नियमित गश्ती पर निकले थे. इसी दौरान एक संदिग्ध चोर को पकड़कर भूली ओपी लाया गया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपित ने अपने अन्य साथियों की जानकारी दी. जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस की टीम अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए रवाना हुई. इस दौरान पुलिस टीम जैसे ही बताए गए स्थान पर छापेमारी के लिए पहुंची. वैसे ही वहां पर पहले से घात लगाए बैठे चोरों के गिरोह ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया. और इसके बाद पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी. अचानक हुए हमले में एसआई हरिप्रकाश मिश्रा घायल हो गए. हालांकि पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और घायल अधिकारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम कर रही छापामारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी भी सक्रिय हो गए है. अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया और हमले में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई. पुलिस के अनुसार, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मी पर हमला करने और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. हमले में शामिल सभी आरोपितों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- आदिवासी महोत्सव को लेकर अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

ये भी पढ़ें- Photos: बोकारो में बारिश का कहर, तालाब बनी सड़क, ड्रेनेज जाम होने पर भड़के लोग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola