जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा में कक्षा-6 प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि

Updated:
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 है. इच्छुक अभिभावक जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

विज्ञापन

हंसडीहा (दुमका): पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, हंसडीहा दुमका में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 निर्धारित है. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कमल नयन पांडेय ने जिले के अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और पूर्णतः निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराता है. विद्यालय में आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, छात्रावास, खेल सुविधाएं और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है. पीएम श्री योजना के तहत स्मार्ट कक्षाएं, भाषा प्रयोगशाला, आईसीटी आधारित शिक्षण और कौशल विकास गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा में जंगली हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला; घर किया क्षतिग्रस्त

उन्होंने कहा कि विद्यालय में खेल, योग, संगीत, कला, स्काउट-गाइड, एनसीसी समेत राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर मिलते हैं. माइग्रेशन योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भावना भी विकसित की जाती है.

प्रभारी प्राचार्य ने अभिभावकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों से पात्र विद्यार्थियों को आवेदन के लिए प्रेरित करने की अपील की है. प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं या नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- लगातार बारिश से नदियों में उफान, खेतों में भरा पानी; धान रोपनी में आई तेजी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola