रानीश्वर में दिनदहाड़े जुआ और शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा, ग्रामीणों में नाराजगी

रघुनाथपुर हाईस्कूल परिसर का पूराना भवन | Prabhat Khabar Network
रानीश्वर के आसनबनी और रघुनाथपुर में खुलेआम जुआ और शराबखोरी से ग्रामीण नाराज हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।
रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के आसनबनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में खुलेआम जुआ खेलने और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की छापेमारी के बाद कुछ दिनों तक गतिविधियां बंद रहती हैं, लेकिन फिर पहले की तरह शुरू हो जाती हैं. इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ग्रामीणों के अनुसार आसनबनी हटिया और सिमलडंगाल के आसपास दिन के उजाले में ही जुआ खेल संचालित होता है, जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्रों के लोग भी शामिल होते हैं. वहीं प्रखंड के अन्य स्थानों पर बड़े स्तर पर जुआ संचालित होने की शिकायत है, जहां पश्चिम बंगाल से भी जुआड़ी पहुंचते हैं.
इधर, प्लस टू हाईस्कूल रघुनाथपुर के पुराने भवन परिसर में शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लगने की शिकायत है. वहीं मयुराक्षी नदी के आमजोड़ा घाट और रानीश्वर स्टेडियम परिसर में भी शराब पीकर कांच की बोतलें तोड़कर फेंक देने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. इससे घूमने आने वाले परिवारों और राहगीरों को परेशानी होती है.
ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित गश्ती बढ़ाने, जुआ और शराबखोरी पर सख्ती से रोक लगाने तथा सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक गतिविधियों से मुक्त कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By साधन सेन
वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










