दुर्घटना में मृत जलसहिया का सिउड़ी में पोस्टमार्टम, रांगालिया में अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन
मृतका के घर के सामने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी  | Prabhat Khabar Network

मृतका के घर के सामने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी | Prabhat Khabar Network

रानीश्वर में सड़क दुर्घटना में मृत जलसहिया देवश्री दास का सिउड़ी में पोस्टमार्टम के बाद रांगालिया में अंतिम संस्कार किया गया। पिकअप वैन की टक्कर से हुई थी मौत।

विज्ञापन

रानीश्वर: सड़क दुर्घटना में मृत जलसहिया देवश्री दास के शव का सिउड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद रांगालिया में अंतिम संस्कार किया गया. शव के रांगालिया स्थित घर पहुंचते ही ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी.

मंगलवार शाम जलसहिया देवश्री दास अपनी दो बेटियों के साथ टोटो पर सवार होकर सिउड़ी से आमजोड़ा के रास्ते घर लौट रही थीं. इसी क्रम में पड़िहारपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक पिकअप वैन ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टोटो सड़क किनारे पलट गया.

हादसे में जलसहिया देवश्री दास गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जबकि उनकी दोनों बेटियों को हल्की चोटें आई थीं. टोटो को टक्कर मारने के बाद पिकअप वैन चालक तेज गति से सिउड़ी की ओर भागने लगा. स्थानीय लोगों ने पीछा कर आमजोड़ा के समीप पिकअप वैन को पकड़ लिया.

वहीं, घायलों को इलाज के लिए सिउड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान जलसहिया देवश्री दास की मौत हो गई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
साधन सेन

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola