ठेकाबाबा मंदिर के पास नाला ओवरफ्लो, पानी जमा रहने से आवाजाही में परेशानी

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर जमा नाली का दूषित पानी. | Prabhat Khabar Network

सड़क पर जमा नाली का दूषित पानी. | Prabhat Khabar Network

दुमका के न्यू कुम्हारपाड़ा में नाला ओवरफ्लो होने से घरों में गंदा पानी घुस गया है। जलजमाव और गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं।

विज्ञापन

दुमका: दुमका सदर प्रखंड अंतर्गत रसिकपुर घाट पंचायत के अधीन न्यू कुम्हारपाड़ा ठेकाबाबा मंदिर के पास पिछले कई दिनों से नाला ओवरफ्लो होने के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है. नाले का गंदा पानी गली-मोहल्लों में फैलने के साथ कई घरों में भी घुस गया है. जलजमाव, कचरे और दुर्गंध से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

लगातार बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं होने के कारण उसमें कचरा और प्लास्टिक जमा हो गया है. इससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गयी है और नाले का पानी घरों व सड़कों पर फैल रहा है.

लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कई घरों के आंगन और कमरों में गंदा पानी जमा है. रात में सोना मुश्किल हो गया है और मच्छरों के प्रकोप से बच्चों एवं बुजुर्गों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है. उनका कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और पंचायत को शिकायत की गयी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है.

बताया कि जलजमाव के कारण उनके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. कई परिवारों की आजीविका पर भी असर पड़ा है. नाले में कचरा जमा रहने से पूरे इलाके में दुर्गंध फैली हुई है और डेंगू, मलेरिया, डायरिया तथा त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.

मोहल्लेवासियों ने बताया कि स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है. उनका आरोप है कि नाले का निर्माण तो किया गया, लेकिन समय-समय पर उसकी सफाई और रखरखाव नहीं होने के कारण हर वर्ष बरसात में यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

कई स्थानों पर नाला क्षतिग्रस्त होने और अतिक्रमण के कारण पानी का बहाव भी बाधित हो रहा है. स्थानीय लोगों ने तत्काल नाले की सफाई, जलनिकासी की व्यवस्था तथा समस्या के स्थायी निदान कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.


विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola