जेल अदालत में पांच आवेदन मिले, बंदियों की हुई हेल्थ जांच

Updated:
विज्ञापन
जेल अदालत में पांच आवेदन मिले, बंदियों की हुई हेल्थ जांच

केंद्रीय कारा में जेल अदालत-सह- विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका कोर्ट डीएलएसए दुमका के अध्यक्ष सह पीडीजे संजय कुमार चन्द्धरियावी के निर्देशन पर रविवार को दुमका के केंद्रीय कारा में जेल अदालत-सह- विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. जेल अदालत में सीजेएम दुमका के न्यायालय में लंबित तीन वाद, एसडीजेएम के न्यायालय में लंबित एक वाद तथा न्यायिक दंडाधिकारी वाल्टर भेंगरा के न्यायालय में लंबित एक वाद कुल पांच वादों का आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया. सभी वादों में बंदियों का समयावधि कम रहने के कारण आवेदन पर विचार नहीं किया जा सका. इस अवसर पर डीएलएसए सचिव उत्तम सागर राणा सचिव न्यायिक दंडाधिकारी आदित्य कारापाल, केंद्रीय कारा, दुमका व लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिकंदर मंडल, सरोज गोन, अंकित कुमार सिंह, रोबिन कुमार तथा न्यायालयकर्मी, काराकर्मी एवं बंदी उपस्थित थे. जेल अदालत -सह- विधिक जागरुकता शिविर में मेडिकल कैंप लगा करके सभी बंदियों के स्वास्थ्य की जांच भी की गयी, जिन बंदियों को लीगल एड की आवश्यकता थी .उस पर सचिव, डीएलएसए द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola