ePaper

एनीमिया जांच की व्यवस्था सभी प्रखंड में करायें सुनिश्चित: डीसी

Updated at : 20 May 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
एनीमिया जांच की व्यवस्था सभी प्रखंड में करायें सुनिश्चित: डीसी

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई. इसमें सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सभी इंडिकेटरों की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई. इसमें सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सभी इंडिकेटरों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कालाजार से संबंधित मरीजों की खोज खोज अभियान करने का भी निर्देश दिया. साथ ही कहा कि एनीमिया की जांच सभी प्रखंड में किया जाये. सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह द्वारा बताया गया कि एनीमिया जांच के लिए इक्विपमेंट प्रखंड में प्रभारी द्वारा क्रय करने का आदेश दिया गया है. पालोजोरी से सटे मसलिया प्रखंड में कहीं-कहीं पर डिप्थीरिया का केस पाया जाता है. पालोजोरी से माइग्रेशन के कारण प्रभावित हो रहा है. वहां पर रिफ्यूशल भी देखा गया है. इस संदर्भ में उपायुक्त द्वारा कहा गया कि जहां-जहां रिफ्यूशल है. वहां पर चिकित्सा पदाधिकारी को भेज कर पॉकेट को आईडेंटिफाई करके उनका काउंसलिंग करते हुए टीका के लिए प्रोत्साहित किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola