ePaper

मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग महिला घायल, भर्ती

Updated at : 24 Nov 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग महिला घायल, भर्ती

घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर आदिवासी टोला की है. परिजन लाओस मरांडी ने बताया कि सोमवार सुबह महिला बकरी चराने के लिए खेत किनारे जंगल गयी थी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर खेतों में बकरी चराने के दौरान जंगली मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मेरी हांसदा को घायल कर दिया. घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर आदिवासी टोला की है. परिजन लाओस मरांडी ने बताया कि सोमवार सुबह महिला बकरी चराने के लिए खेत किनारे जंगल गयी थी, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा. हमले में महिला के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर डंक लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी. स्थानीय लोगों ने गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ हेमंत कुमार मुर्मू ने प्राथमिक उपचार कर शरीर में फंसे डंक को निकालने का प्रयास किया. स्थिति गंभीर होने पर दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि महिला अभी भी सदमे में है. चिकित्सकीय निगरानी में उपचार जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola