हाइवा के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल, दुमका-पाकुड़ पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझियारा गांव की घटना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 May 2024 9:23 PM

विज्ञापन

मृतक रमेश सोरेन (24) जामताड़ा जिला अंतर्गत कुंडहित थाना क्षेत्र के सोनाहारा गांव का रहनेवाला था

विज्ञापन

दुमका नगर. दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझियारा गांव के पास हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक रमेश सोरेन (24) जामताड़ा जिला अंतर्गत कुंडहित थाना क्षेत्र के सोनाहारा गांव का रहनेवाला था. घायल युवक की पहचान गोपीकांदर थाना क्षेत्र के भांगाहीर निवासी बबलू हेंब्रम के रूप में हुई है. दोनों एसपी कॉलेज के छात्र हैं. शहर के करहड़बिल मोहल्ले में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. साथियों ने बताया कि दोनों गुरुवार को निजी काम से काठीकुंड गये थे. बारिश के कारण दोनों समय पर घर नही लौट सके. बारिश बंद होने के बाद दोनों दुमका आ रहे थे. मंझियारा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही हाईवा की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल रमेश को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल बबलू का इलाज पीजेएमसीएच में चल रहा है. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. हादसे के बाद चालक घटनास्थल पर हाईवा छोड़कर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola