38 वें दिन भी जारी रही लिपिकों की हड़ताल

Updated at : 19 Sep 2024 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
38 वें दिन भी जारी रही लिपिकों की हड़ताल

संघ के राज्य स्तरीय पदाधिकारी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सकारात्मक आश्वासन दिया

विज्ञापन

दुमका. झारखंड राज्य मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा के बैनर तले प्रमुख दो सूत्री मांगों को लेकर जिला शाखा दुमका के लिपिकों की हड़ताल बुधवार को लगातार 38 वें दिन भी जारी रही. हड़ताल में बने रहे झारखंड राज्य मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा द्वारा लगातार सरकार से अपनी मांगों को लेकर के संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं. मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि संघ के राज्य स्तरीय पदाधिकारी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सकारात्मक आश्वासन दिया है. बुधवार को हड़ताली दिवस में जिलाध्यक्ष जय कुमार गौतम ने कहा कि वे लाेग जब जब भी हड़ताल से उठेंगे, अपने दो सूत्री मांगो को लेकर ही उठेंगे. लिपिकों के हड़ताल में रहने के कारण शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभाग के कार्यालयों में कार्य बाधित रहा. इस हड़ताली सभा में जय कुमार गौतम, ललित सोरेन, रौशन कुमार मिश्र, आनंद कुमार झा,योगेश सोरेन, राजीव रंजन, रबीना हेंब्रम, मरिया हेंब्रम, मोनिका मुर्मू, संगीता सोरेन, जॉन पॉल मरांडी, दिलीप कुमार राउत, मनोज कुमार मंडल, उमा भारती मुर्मू, प्रेम कुमार सोरेन, राजशेखर पांडेय, निकेत हेंब्रम सहित सैंकड़ों की संख्या में लिपिक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola