फुटबॉल टूर्नामेंट में विंधासारे की टीम बनी विजेता

Updated at : 07 Sep 2024 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट में विंधासारे की टीम बनी विजेता

फाइनल मैच निर्धारित समय तक गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ

विज्ञापन

रामगढ़. झारखंड यंग क्लब जोगिया के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को किया गया. इसके लीग मैचों के बाद विंधासारे व दालमारी की टीम फाइनल में पहुंची. फाइनल मैच निर्धारित समय तक गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में दालमारी की टीम को शून्य के मुकाबले एक गोल से हराकर विंधासारे की टीम विजेता बनी. वहीं, अंगुठिया की टीम को तीसरा तथा कारीकादर गोड्डा की टीम को चौथा स्थान प्राप्त हुआ. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य छोटेलाल मंडल तथा झारखंड यंग क्लब, जोगिया के सचिव प्रेम मुर्मू ने 30001 रुपये, जबकि उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में कालीचरण हेंब्रम तथा सुखलाल मुर्मू ने 20001 रुपये प्रदान किया. वहीं, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को मांझी हडाम ज्ञानी लाल हांसदा तथा ललन कुमार ने 8001 रुपये तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को भी 8001 रुपये पुरस्कार स्वरूप मार्कोस हांसदा तथा मुनीलाल मुर्मू ने प्रदान किया. इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी दर्शक भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola