स्कूली एसजीएफआइ में दुमका ने जीते चार गोल्ड व 16 मेडल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Oct 2024 11:36 PM
तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन, अंडर-14 रिकर्व में एनिस को मिला तीन स्वर्ण पदक
दुमका. राजधानी में 4 एवं 5 अक्तूबर को आयोजित राज्यस्तरीय स्कूली एसजीएफआइ प्रतियोगिता में दुमका जिला के नन्हें खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक तथा सात कांस्य पदक समेत कुल 16 पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है. तीरंदाजी में दुमका के खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया है. अंडर-14 रिकर्व धनुष में एनिस मुर्मू ने तीन स्वर्ण पदक, आयुष्मान रुद्रा ने तीन रजत पदक व निरंजन मांझी ने तीन कांस्य पदक जीता, जबकि अंडर-17 रिकर्व धनुष में अमित टुडू ने एक स्वर्ण पदक, एक रजत पदक एवं एक कांस्य पदक, अंडर-17 कंपाउंड में अमन मुर्मू ने एक रजत व एक कांस्य तथा अंडर- 14 इंडियन राउंड में दुमका टीम ने कांस्य पदक जीता. टीम में चंद्र मोहन सोरेन, आर्यन हांसदा, अरमान हांसदा तथा मोहित हांसदा बतौर सदस्य शामिल थे. खिलाड़ियों के साथ आवासीय बालक तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र दुमका के कोच देवीधन टुडू, जितेंद्र कुमार, सेंटर ऑफ एक्सिलेंस दुमका के कोच सुमित मिश्रा, क्रीड़ा किसलय केंद्र चकलता, शिकारीपाड़ा के कोच सुनील सोरेन ने दुमका जिला टीम के शानदार प्रदर्शन में मुख्य भूमिका निभायी. विजेता खिलाड़ियों को दुमका जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, खेल समन्वयक सुशील कुमार, रंजन मुर्मू, लिपिक उमाशंकर मंडल, दीपशिखा कुमारी आदि ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










