‘खुशी क्लास’ अभियान ने पूरा किया 600वां पड़ाव, दुमका के काठीकुंड में हुआ विशेष सत्र
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य वक्ता | Prabhat Khabar Network
दुमका में खुशी क्लास अभियान अपने 600वें पड़ाव पर पहुंचा। मुकेश सिंह चौहान ने छात्रों को सकारात्मक सोच और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
दुमका: ‘खुशी क्लास’ अभियान शनिवार को अपने 600वें पड़ाव पर पहुंच गया. इस अवसर पर उत्क्रमित प्लस टू चापाकांदर विद्यालय में 599वां और राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, काठीकुंड में 600वां खुशी क्लास आयोजित हुआ. कार्यक्रम लाइफ केयर हॉस्पिटल, रांची और खुशी क्लास के संयुक्त तत्वावधान में हुआ.
डीएवी घाटो, रामगढ़ से शुरू हुआ यह अभियान अब झारखंड के 20 जिलों के विभिन्न विद्यालयों तक पहुंच चुका है. 600वें सत्र को संबोधित करते हुए संस्थापक-संचालक मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि खुशी बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर नहीं, बल्कि व्यक्ति के भीतर की ताकत है.
सकारात्मक सोच कठिन परिस्थितियों का सामना करने और जीवन की चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ाती है. उन्होंने विद्यार्थियों से हर दिन को नए अवसर के रूप में देखने, सपनों पर विश्वास रखने और नकारात्मकता से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि 600वां सत्र उपलब्धि के साथ जिम्मेदारी भी है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. अंत में सभी ने सकारात्मक सोच और तनावमुक्त जीवन का संकल्प लिया. ‘टेंशन गो, हैप्पी कम’ के उद्घोष से विद्यालय परिसर गूंज उठा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










