कुएं से अज्ञात अधेड़ का शव को पुलिस ने किया बरामद

Updated:
विज्ञापन
कुएं से अज्ञात अधेड़ का शव को पुलिस ने किया बरामद

जामा थाना क्षेत्र के चिकनियां पंचायत के खिलकनारी गांव की घटना

विज्ञापन

जामा. जामा थाना क्षेत्र के चिकनियां पंचायत के खिलकनारी गांव में स्थित कुएं से पुलिस ने रविवार को अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया. ग्रामीणों की सूचना पर जामा पुलिस मौके पर पहुंची, तो पाया कि शव कुएं में उपला रहा है. पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करा लिया. पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच दुमका भेज दिया. यह कुएं खिलकिनारी गांव के सोनाराम बास्की का बताया जाता है. शव की पहचान नहीं हो पायी है. उम्र करीब 48 वर्ष है. वह काला पेंट व हरा टी-शर्ट पहने हुए था. उपस्थित ग्रामीणों ने शव को पहचानने से इनकार किया. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर 72 घंटे के लिए शव गृह में रखा गया है. शव की पहचान करायी जा सके. अधेड़ के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं है. शव की पहचान होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola