तीसरी शादी रचानेवाली महिला का मिला शव, पति पर हत्या का आरोप

Updated at : 01 Nov 2024 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
तीसरी शादी रचानेवाली महिला का मिला शव, पति पर हत्या का आरोप

किराये के मकान में पति के साथ रहती थी महिला, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की छानबीन

विज्ञापन

हंसडीहा. हंसडीहा के कचहरी टोला के पास शुक्रवार सुबह पुलिस ने युवती का शव बंद कमरे से बरामद किया है, उसका शव घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर निकाला गया. अंदर पुलिस ने युवती का शव चौकी पर पड़ा पाया, जबकि कमरे में छत से लगे पंखा में ओढ़नी का कटा हुआ आधा भाग लटका था. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने थाने को दी थी. सूचना मिलने के साथ अवर निरीक्षक अमर कुमार महतो व एएसआइ विनोद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां मृत युवती की पहचान आधार कार्ड के अनुसार सोनी कुमारी पिता शीतल यादव ग्राम कारुडीह थाना सरैयाहाट के रूप में की गयी. पुलिस ने घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दी. इसके साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. जानकारी के अनुसार युवती अपने पति मनोज यादव के साथ हंसडीहा में किराये के मकान में रहती थी. घटना में मृतिका की मां मेघिया देवी ने हंसडीहा थाने में आवेदन देकर दामाद मनोज यादव ग्राम केरवार थाना जयपुर जिला बांका पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि मृतिका सोनी कुमारी ने मनोज यादव से फरवरी में शादी की थी. इसके पूर्व दो पति को छोड़ कर मनोज यादव से तीसरी शादी रचायी थी, जबकि मनोज यादव पहले से विवाहित था. वहीं मृतिका की मां मेघिया देवी ने बताया कि मेरी बेटी सोनी और मनोज यादव में पहले से फोन पर बातचीत होती थी. वह उसे पहले पति को छोड़ने का दबाव देने के साथ दोनों को जान से मारने की बात कहते रहता था. इसके बाद ही उनकी बेटी ने भाग कर मनोज यादव से शादी कर ली. हंसडीहा में भाड़े के मकान में वह उनकी बेटी के साथ रहता था. बेटी बराबर लडाई झगड़ा होने की बात बताती थी. इस मामले में थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर हंसडीहा थाने में मामला दर्ज किया गया है. मामले में अनुसंधान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola