ePaper

मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन को डीसी ने किया रवाना

Updated at : 01 Nov 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन को डीसी ने किया रवाना

वैन में एक एमबीबीएस डॉक्टर, एक नर्स एवं एक एएनएम हर समय मौजूद रहेंगे. यह वैन एक छोटे अस्पताल की तरह कार्य करेगी,

विज्ञापन

सभी प्रखंडों में पहुंचेगी, ग्रामीणों की होगी स्वास्थ्य जांच संवाददाता, दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने समाहरणालय परिसर से मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कहा कि जिले के दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों को अब प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. उपायुक्त ने बताया कि जिले में जल्द ही 10 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जायेगी, जिनमें से आज पहली वैन का शुभारंभ किया गया है. प्रत्येक वैन को एक-एक ब्लॉक में टैग किया जायेगा. ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा सके. उन्होंने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट उन क्षेत्रों में भेजी जायेगी, जहां लोगों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई होती है. वैन में एक एमबीबीएस डॉक्टर, एक नर्स एवं एक एएनएम हर समय मौजूद रहेंगे. यह वैन एक छोटे अस्पताल की तरह कार्य करेगी, जिसमें प्राथमिक उपचार, दवाइयां और आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध होगी. उपायुक्त ने कहा कि इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आम लोगों तक सुनिश्चित होगी. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आयेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola