ePaper

संगठन सृजन अभियान के संबंध में कांग्रेस पर्यवेक्षक ने किया विचार मंथन

Updated at : 06 Sep 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन सृजन अभियान के संबंध में कांग्रेस पर्यवेक्षक ने किया विचार मंथन

एआईसीसी द्वारा पर्यवेक्षक बनाए गए सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि गुजरात में सफल प्रयोग के बाद झारखंड सहित कई राज्यों में कांग्रेस की मजबूती के लिए संगठन सृजन अभियान चल रहा है.

विज्ञापन

रामगढ़. कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार राय की अध्यक्षता में कांग्रेस की रामगढ़ इकाई की बैठक शनिवार को सदर पंचायत धोबा के कुशमाहा गांव में संचालित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित की गयी. कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं से संवाद के क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी ने कहा कि जिस तरह पूर्व में कांग्रेस मजबूत थी, यदि संगठन में आज भी वही मजबूती हो जाय तो निश्चित रूप से एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी. संगठन सृजन अभियान के लिए एआईसीसी द्वारा पर्यवेक्षक बनाए गए सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि गुजरात में सफल प्रयोग के बाद झारखंड सहित कई राज्यों में कांग्रेस की मजबूती के लिए संगठन सृजन अभियान चल रहा है. कार्य अनुभव तथा संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए भविष्य में पंचायत से लेकर संगठन में केंद्रीय स्तर तक का दायित्व कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा. संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य ब्लॉक और पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद करना तथा जमीनी स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सांगठनिक जिम्मेदारी से जोड़ना है. जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन से किस तरह जोड़ा जाए यह समझने के लिए ही आपसी संवाद का आयोजन किया जा रहा है. संवाद के आधार पर जो निष्कर्ष निकलेंगे, उन्हें नेतृत्व से साझा कर संगठन को नए रूप में सक्रिय किया जाएगा. इससे आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं का बेहतर तरीके से सामना किया जा सकेगा. कांग्रेस संगठन से युवाओं, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों आदि को जोड़ने के लिए विशेष तौर पर पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत इकाइयों का पुनर्गठन तथा हर मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति अनिवार्य है. इसके लिए प्रखंड अध्यक्ष सहित प्रखंड कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों को विशेष तौर पर जिम्मेवारी दी गयी. कार्यक्रम में एआईसीसी द्वारा नियुक्त प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर, बृजेंद्र सिंह और रियाज अंसारी सहित जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह, प्रदेश सचिव आरबी खातून, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मार्था टुडु, राजीव जायसवाल, दीपक अग्रवाल, मिलन मंडल, संजीत कुमार सिंह, प्रेम कुमार साह, मंडल अध्यक्ष बलराम पाल, कालीचरण मंडल, उत्तम मंडल, सुरेश मरांडी, संजय सेबेस्टियन, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र पाल, रवि किरण आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola