शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने का अभियान शुरू

Updated at : 30 Jan 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने का अभियान शुरू

शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने का अभियान शुरू

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने का प्रयास हो रहा है. झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग ने सीड्स के सहयोग से एक कार्यशाला आयोजित की. डीइओ भूतनाथ राजवार ने बताया कि तंबाकू सेवन सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या है, इसलिए युवाओं में जागरूकता फैलाना आवश्यक है. उन्होंने सभी से अपील की कि युवा पीढ़ी को तंबाकू से दूर रखा जाए. डीएसइ आशीष कुमार हेंब्रम ने बताया कि सभी विद्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाने का अभियान चलाया जाएगा. सीड्स की कार्यक्रम समन्वयक रिम्पल झा ने तंबाकू नियंत्रण की आवश्यकता पर चर्चा की और आंकड़े साझा किए. उन्होंने बताया कि झारखंड में 5.1% युवक तंबाकू का उपयोग करते हैं. उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन से हर साल 13 लाख मौतें होती हैं और शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक तंबाकू उत्पादों की बिक्री बच्चों को प्रभावित करती है. एपीओ अमर प्रकाश टूटी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. सीडस के कार्यक्रम समन्वयक रिम्पल झा ने तंबाकू नियंत्रण की आवश्यकता पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि बच्चों और युवाओं को तंबाकू से बचाने की ज़रूरत है. ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे (2019) के अनुसार, भारत में 13-15 वर्ष के 8.5% छात्र तंबाकू का सेवन कर रहे हैं, जबकि झारखंड में यह 5.1% है. श्री झा ने बताया कि तंबाकू के कारण हर साल 13 लाख लोग मरते हैं. उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री से युवाओं में इसकी आदत बढ़ती है. उन्होंने तंबाकू मुक्त पीढ़ी और गांव बनाने की बात की. एपीओ अमर प्रकाश टूटी ने धन्यवाद दिया. ================ अभियान के तहत होंगे ये सारे काम शिक्षण संस्थानों में धूम्रपान मुक्त एवं तंबाकू मुक्त परिसर का साइनेज लगेगा एवं नामित किए गए पदाधिकारी का नाम पदनाम व मोबाइल नंबर दर्शाया जायेगा. परिसर में किसी प्रकार के तंबाकू उत्पाद के उपयोग के सबूत जैसे सिगरेट बीड़ी के टुकड़े, पान मसाला एवं जर्दा के पाउच इत्यादि की अनुपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी. तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से संबंधित पोस्टर का प्रदर्शन किया जाएगा. हर छःह माह पर तंबाकू नियंत्रण से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. तंबाकू मॉनिटर शिक्षक एवं विद्यार्थी नामित करना एवं उनका नाम पदनाम एवं मोबाइल नंबर को साइनेज पर प्रदर्शित किया जायेगा. तंबाकू मुक्त विद्यालय हेतु आचार संहिता विकसित किया जायेगा. स्कूल के बाहरी दीवारों से 100 गज के दायरे को पीली रेखा से रेखांकित कर तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया जायेगा. स्कूल की बाहरी दीवारों से 100 गज के दायरे में अवस्थित दूकानों में किसी प्रकार के तंबाकू उत्पादों की बिक्री न होना सुनिश्चित करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola