ePaper

229 पंडालों की सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated at : 19 Sep 2025 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
229 पंडालों की सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

दुर्गा पूजा को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित. उपायुक्त की सख्त हिदायत विसर्जन तय रूट पर ही, डीजे रहेगा बंद. डांडिया नाइट का आयोजन केवल प्रशासनिक अनुमति के बाद ही.

विज्ञापन

दुमका. आगामी दुर्गा पूजा को लेकर इंडोर स्टेडियम दुमका में गुरुवार को जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सिविल सोसाइटी और पूजा समितियां सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में बन रहे सभी पूजा पंडालों का भौतिक सत्यापन कर यह सुनिश्चित करें कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप ही बने. सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र और महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता अनिवार्य होगी. उन्होंने कहा कि पूजा समितियां विसर्जन की तिथि प्रशासन को अवश्य दें और अपने वालंटियर को पहचान पत्र, टी-शर्ट और टोपी उपलब्ध कराएं. पूजा के दौरान वाहनों के लिए अलग रूट तय किया जाएगा. अतिरिक्त पार्किंग स्थल चिह्नित होंगे तथा थाना क्षेत्र में पूजा समितियों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे ताकि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके. सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की बात कहते हुए उपायुक्त ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी भी आपात स्थिति के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क की सुविधा उपलब्ध होगी. उन्होंने निर्देश दिया कि विसर्जन निश्चित रूट और समय पर ही हो, विसर्जन स्थल पर मेडिकल टीम फर्स्ट एड सुविधा के साथ मौजूद रहे. सड़कों पर पंडाल बनाने की अनुमति नहीं होगी ताकि आम जनों का आवागमन बाधित न हो. सभी पंडाल संबंधित पदाधिकारी से फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करें और मूर्ति विसर्जन से पहले बिजली तारों की सुरक्षा जांच करायी जाए. पूजा के दौरान डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. डांडिया नाइट का आयोजन केवल प्रशासनिक अनुमति के बाद ही किया जा सकेगा, लेकिन उसमें भी डीजे का उपयोग नहीं होगा. स्वास्थ्य केंद्रों में मेडिकल टीम की तैनाती और निजी अस्पतालों को खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं. पंडालों की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी. कंट्रोल रूम और एम्बुलेंस के संपर्क नंबर पूजा समितियों और सिविल सोसाइटी को दिए जाएंगे ताकि विशेष परिस्थिति में तुरंत मदद उपलब्ध हो सके. उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिले में इस बार कुल 229 पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने और टीम को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, अपर समाहर्ता राजीव कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, पूजा समितियों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola