टीन बाजार चौक पर भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला

Updated at : 01 Aug 2024 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
टीन बाजार चौक पर भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला

जबरन विधानसभा सभागार में भाजपा विधायकों को बंद करने जताया रोष

विज्ञापन

दुमका. भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरवकांत के नेतृत्व में टीन बाजार चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा विधायकों ने 31 जुलाई को जनता व बेरोजगार युवकों की समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा सभागार में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी थी. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के इशारे पर जबरन विधानसभा सभागार में विधायकों को बंद कर दिया. सभागार की बिजली काट दी गयी. पानी भी बंद कर दिया गया. मार्शल के द्वारा अभद्र व्यवहार कराया गया. गुरुवार को झारखंड सरकार के इशारे पर विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा 19 विधायकों को निलंबित कर दिया गया. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वसरमा को पाकुड़ जाने के क्रम में गोपीनाथपुर क्षेत्र भ्रमण करने की अनुमति नहीं दी गयी. जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने बताया कि घटनाक्रम के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, सुरेश मुर्मू, महामंत्री दीपक स्वर्णकार, उपाध्यक्ष मनोज पांडे, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू ,बबलू मंडल, मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल , अमन राज , गुंजन मरांडी, रीतेश कुमार, बिमल मरांडी, दिनेश सिंह ओम केशरी, रमेश मुर्मू, नलिन मंडल, सुरेश मंडल , पिंटू साह, नीतू झा, सोनी हेंब्रम, दीप्तांशु कोचगवे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola