सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, दो अन्य घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, दो अन्य घायल

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामा जामा थाना क्षेत्र के सिकटिया पंचायत अन्तर्गत सिमराडंगाल कुरुमटांड़ गांव के पास रविवार की देर शाम को असंतुलित होकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया. जहां ईलाज के दौरान एक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार तीनों युवक जरमुंडी थाना क्षेत्र के कटहरा हटिया से बाइक से अपने घर उदलखाप वापस लौट रहे थे. इस दौरान सिमरडगाल कुरुमटांड़ के पास असंतुलित होकर गिर पड़े जिससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवक मनोज पुजहर की मौत इलाज के क्रम में दुमका में हो गयी, जबकि घायल नरेश पुजहर और उमेश पुजहर नामक युवक का इलाज चल रहा है. तीनों युवक सिकटिया पंचायत के उदलखाप एवं नोखिला गांव के निवासी बताये जाते है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola