युवती को दिल्ली में बेचने की कोशिश, आरोपी पर यौन शोषण का केस दर्ज

युवती को दिल्ली में बेचने की कोशिश, आरोपी पर यौन शोषण का केस दर्ज
प्रतिनिधि, हंसडीहा हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक युवती को बनियारा के युवक द्वारा धमकी देकर दिल्ली ले जाने और बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है. इस दौरान उसके साथ यौन शोषण भी हुआ. किसी तरह बचकर युवती ने हंसडीहा थाना में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने बताया कि गांव में किराना दुकान जाते समय आरोपी महावीर मरीक ने चाकू की नोक पर जबरन उसे बाइक पर बैठाकर रेलवे स्टेशन पहुंचाया. ट्रेन न मिलने पर उसे एक कमरे में बंद कर दिया. महावीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे भागलपुर होते हुए ट्रेन से दिल्ली ले गया. दिल्ली में दो दिन तक उसे एक कमरे में बंद रखा गया और बेचने की योजना बनाई गई. बाद में महावीर के परिवार के अन्य सदस्यों के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग गए. युवती अपने पिता के साथ ट्रेन से वापस घर लौटी. सुबह घर पहुंचने पर महावीर मरीक का चाचा बिहारी मरीक ने अभद्र गाली गलौज की. धमकी भी देता गया. मामले में हंसडीहा थाना में कांड संख्या 116/24 धारा 64(2)(M), 62, 46, 3(5)बीएनएस के तहत अंकित की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




