पीजी में दाखिले के लिए चांसलर पोर्टल से अबतक 3200 आवेदन

Updated at : 12 Feb 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी में दाखिले के लिए चांसलर पोर्टल से अबतक 3200 आवेदन

एसकेएमयू प्रशासन ने 16 फरवरी तय की है आवेदन की अंतिम तारीख

विज्ञापन

दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में पीजी एडमिशन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी तक जारी रहेगी. अब तक करीब 3200 छात्र-छात्राओं ने पीजी एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है. एसकेएमयू में कुल 5 कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई होती है, जिसमें विश्वविद्यालय परिसर स्थित पीजी विभाग, देवघर कॉलेज, गोड्डा कॉलेज, साहिबगंज कॉलेज और सत्संग कॉलेज शामिल हैं. अब तक उपरोक्त सभी कॉलेजों में लगभग 3200 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें सबसे अधिक ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय के पीजी विभागों के लिए प्राप्त हुए हैं जो लगभग 1300 है. इसके बाद देवघर कॉलेज में लगभग 800, साहिबगंज कॉलेज में लगभग 750, गोड्डा में लगभग 250 तथा सत्संग कॉलेज में लगभग 60 आवेदन प्राप्त हुए हैं. विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी तक तय की गयी है. भूगोल, हिंदी, इतिहास, संताली आदि विषयों में नामांकन के लिए अधिकांश छात्र-छात्राएं उत्साह दिखा रहे हैं. विश्वविद्यालय ने 2 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कर 3 मार्च से कक्षाएं शुरू करने की सूचना प्रकाशित कर दी है. विश्वविद्यालय की सहायक डीएसडब्ल्यू डॉ पूनम हेम्ब्रम ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन व नामांकन से संबंधित आवश्यक निर्देश जल्द ही सभी कॉलेजों को भेज दिए जाएंगे. पीजी एडमिशन के साथ ही विश्वविद्यालय के एमबीए और एमसीए कोर्स में एडमिशन के लिए भी ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं. विश्वविद्यालय परिसर में एमबीए और एमसीए कोर्स स्ववित्तपोषित मोड में संचालित होते हैं.

नामांकन के लिए महत्वपूर्ण तिथि :

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 16 फरवरी तक.

मेरिट लिस्ट प्रकाशित किए जाने की तिथि- 20 फरवरी.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – 21 से 28 फरवरी.

फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि- 2 मार्च तक.

कक्षा आरम्भ- 3 मार्च से.

एसकेएमयू के इन पांच सेंटर में होती है पीजी की पढ़ाई:

यूनिवर्सिटी कैंपस, दुमका

साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंजएएस कॉलेज, देवघर

गोड्डा कॉलेज, गोड्डादेवघर कॉलेज, देवघर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola