ePaper

नाबालिग बेटी की बरामदगी की डीआइजी से लगायी गुहार

Updated at : 16 Apr 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग बेटी की बरामदगी की डीआइजी से लगायी गुहार

देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की बरामदगी के लिए दुमका पहुंचकर बुधवार को डीआईजी कार्यालय में आवेदन देकर गुहार लगाई है.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका: देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की बरामदगी के लिए दुमका पहुंचकर बुधवार को डीआईजी कार्यालय में आवेदन देकर गुहार लगाई है. पिता का कहना है कि उसकी बेटी पिछले महीने की 23 तारीख से लापता है. पालोजोरी थाना में केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक न तो बेटी की बरामदगी के लिए कोई ठोस प्रयास कर रही है और न ही नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. उल्टा, अभियुक्त के परिजन पीड़ित परिवार को बार-बार धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है. थाना प्रभारी, डीएसपी और पुलिस अधीक्षक देवघर को कई बार आवेदन देने और आग्रह करने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से परेशान होकर अंततः पीड़ित पिता ने डीआइजी दुमका के कार्यालय में जाकर आवेदन सौंपा है. इस आवेदन की एक प्रति मुख्यमंत्री को भी भेजी गयी है. बेटी की अब तक बरामदगी न होने से परिवार बेहद परेशान है. पिता ने चिंता जाहिर की है कि कहीं अपराधियों ने उसकी बेटी की जान न ले ली हो. उसके पिता मूल रूप से दुमका जिले के निवासी हैं और वर्तमान में पालोजोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपने ससुराल में रह रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola